Dharuhera News: शहीद भगत की याद में रक्तदान शिविर भटसाणा में 23 को

On: March 21, 2026 5:31 PM
Follow Us:
Dharuhera News: शहीद भगत की याद में रक्तदान शिविर भटसाणा में 23 को

Dharuhera News : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की स्मृति में गांव भटसाणा में 23 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।Dharuhera News

रक्तदाताओं को दिए जांएंगे प्रमाण पत्र: संदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए हर साल शिविर लगाया जाता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है, ताकि जरूरत के समय किसी की जान बचाई जा सके। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।Dharuhera News

रक्तदान महादान: आयोजको के अनुसार रक्तदान महादान है और इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।Dharuhera News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now