Haryana Rajya Sabha Election Result: BJP और Congress को 1-1 सीट, जानिए कैसे बदला पूरा खेल

On: March 17, 2026 8:24 PM
Follow Us:
Rajya Sabha elections

Haryana Rajya Sabha Election Result :  हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने देर रात सभी को चौंका दिया। मुकाबला पूरी तरह संतुलित रहा और भाजपा तथा कांग्रेस दोनों को एक-एक सीट पर जीत मिली। पिछले कई दिनो से राज्यसभा की सीटो पर नजर टिकी हुई थी। जहां भाजपा दोनो सीट जीतने का दावा कर रही थी लेकिन इस बार ऐसा हुआ न तो भाजपा हारी और न ही कांग्रेस जीती है। आप सोच रहे होगा ऐसा कैसे हो सकता है। जानिए ऐसे कैसे हुआ और क्यो हुआ Rajya Sabha elections

राज्यसभा के परिणाम देर रात घोषित :हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार एक सीट पर भाजपा और दूसरी पर Best24News Exclusive कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा की ओर से संजय भाटिया और कांग्रेस की ओर से कर्मवीर बौद्ध को विजयी घोषित किया गया है। भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। Haryana Rajya Sabha Election Result

इनेलो के दोनों विधायक ने किया किनारा: इनेलो के दोनों विधायक मतदान से दूर रहे। अभय चौटाला ने 16 मार्च को दिन में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही समान दूरी बनाकर रखेगी और निर्दलीय नांदल का भी समर्थन नहीं करेगी। इसको लेकर वो पहले प्रेस के माध्यम से ऐलान कर चुके थे।

 

क्रॉस वोटिंग और रद्द वोट ने बदला पूरा समीकरण
इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग और कुछ वोटों के रद्द होने से पूरा गणित बदल गया। मतदान के बाद मतगणना शुरू होने से पहले तीन विधायकों के वोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जो चुनाव आयोग तक पहुंचा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई। जांच के बाद भाजपा के अनिल विज और कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल के वोट को वैध माना गया, जबकि कांग्रेस के परमवीर सिंह का वोट रद्द कर दिया गया। इसी खींचतान के कारण नतीजे तय समय से देरी से घोषित हुए

विवाद के बाद हुई मतगण्ना: बतर दे कि मतदान के बाद मतगणना शुरू होने से पूर्व भारी विवाद हुआ। मतगणना 5:00 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तीन विधायकों के वोटो को लेकर मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रात को ही चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी। जिन तीन विधायकों के वोटो को लेकर शिकायत की गई थी।

एक दिन लेट हुआ परिणाम: उनमें भाजपा से अनिल विज और कांग्रेस से परमवीर सिंह व भरत सिंह बेनीवाल शामिल थे। बाद में विज व कांग्रेस विधायक बेनीवाल का वोट वैलिड मान लिया गया, Best24News Exclusive जबकि परमवीर का रद्द कर दिया गया। परिणाम मध्यरात्रि के बाद जब घड़ी की सुइयां एक बजे से पार पहुंच गई तब घोषित किया गया। मतलब परिणाम 16 की बजाय 17 मार्च को घोषित हुआ।

समाचार लिखे जाने तक मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चार वोट क्रॉस होने की बात स्वीकार की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे अग्नि परीक्षा में पास होना बताया है। दोनो की पार्टी की एक एक सीट आने से चर्चा का विषय बना हुआ है।

पांच क्रॉस वोटिंग से बिगडा खेल

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस से कुल पांच क्रॉस वोटिंग हुई है, जबकि दो वोट रद्द हुई है। भाजपा की ओर से भी दो वोट रद्द हुई है। वैसे किसे कितनी वोट मिली और कितनी वोट रद्द हुई है, इसका आधिकारिक परिणाम कुछ देर बाद मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए वंचित समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाया है। अंबाला के रहने वाले कर्मवीर 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुलाना से टिकट के दावेदार रहे हैं।

जानिए कौन है कर्मबीर बौद्ध: कर्मबीर बौद्ध हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 5 साल पहले सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट है। अब कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर सहमति जताई है और इसका औपचारिक एलान भी पहल किया जा चुका था। अब वे राजसभा के सदस्य चुने गए है। Haryana Rajya Sabha Election Result

 

राजनीतिक संदेश और आगे का असर


चुनाव परिणाम को राजनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने क्रॉस वोटिंग की बात स्वीकार की, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे पार्टी की परीक्षा बताया। एक-एक सीट मिलने से साफ है कि प्रदेश में राजनीतिक संतुलन बना हुआ है और आने वाले समय में दोनों दलों के बीच मुकाबला और कड़ा हो सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now