Rewari News: धारूहेडा: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते जिले गैस की कालाबाजारी जमकर हो रही है। आलम यहा तक है दोगुने दामों में सिलेंडर बेचे जा रहे है। गैस किल्लत व कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कमर कस ली है तथा त्ने सोमवार को धारूहेड़ा, आकेडा और मालपुरा में छापेमारी की।Rewari News
धारूहेड़ा में छापेमारी, 21 सिलेंडर जब्त: सोमवार को धारूहेडा के आस पास गांवो में छापेमारी की। खाद्य आपूर्ति विभाग टीम ने 15 घरेलू और 6 छोटे सहित 21 सिलेंडर जब्त किए। खाद्य आपूर्ति विभाग की अचानक इस छापेमार कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गचा।Rewari News
सिलेडर जबत कर मामला दर्ज: टीम को सूचना मिली थी धारूहेड़ा में गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी की जा रही है। इससे पहले भी विभाग को धारूहेड़ा और आसपास घरेलू गैस सिलेंडरों की ब्लैकमेलिंग की शिकायत मिली थी। इसी को लेकर टीम ने एसआईएफएस जयवीर और सप्लाई इंजार्च रविंद्र कुमार की अगुआई में टीम का गठन कर छापेमारी की।
जिला में घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग ने स्पेशल टीमों का गठन किया है। 22 गैस एजेंसियों के लिए 13 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो नियमित रूप से प्रतिदिन गैस एजेंसियों को मिलने वाले सिलेडरों और वितरण के स्टॉक की जांच करेंगे।
डीएफएससी नितिश सिंगला ने बताया कि गैस एजेंसियों में स्टॉक की नियमित रूप से जांच की जा रही है। घरेलू गैस की ब्लैकमेलिंग करने वालों पर भी विभाग की नजर रहेगी। पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
टीम गठन छापेमारी जारी: रेवाड़ी में घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग ने स्पेशल टीमों का गठन किया है। 22 गैस एजेंसियों के लिए 13 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो नियमित रूप से प्रतिदिन गैस एजेंसियों को मिलने वाले सिलेडरों और वितरण के स्टॉक की जांच करेंगे। इतना ही नही गुप्त रूप से औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
















