रेवाड़ी: जिला उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेवाड़ी नगर परिषद मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने को शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके लिए संशोधित प्राधिकरण एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चुनाव को लेकर 28 को ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है जबकि 7 मार्च को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी
इस लिकं पर आप रेवाडी के सभी वाडों की लिस्ट देख सकते हैरेवाड़ी ड्राफ्ट वोट सूची
रेवाड़ी में पिछले बार 31 वार्ड थे जबकि इस बार 32 वार्ड हो गए है। इसी के चलते काफी वोटो को एक दूसरे वार्डों में शिफट किया गया है। मतदाता सूची फाइनल होने से पहले अपनी वोट जरूर चेक करेंं ले।

7 मार्च तक करें शिकायत
रेवाड़ी नगर परिषद मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया एक माह चलेगी। 28 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया 7 मार्च तक संशोधित प्राधिकारी के पास दावे और आपत्ति दर्ज करवाए जा सकेंगे।
जानिए किसको मिली जिम्मेदारी: जिला प्रशासन ने रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड 1 से 6 तक एसडीएम सुरेश कुमार, वार्ड 7 से 11 तक एसडीएम विजय कुमार यादव, वार्ड 12 से 17 तक एसडीएम मनोज कुमार, वार्ड 18 से 22 HSVP के ईओ दीपक घनग्स, वार्ड 23 से 27 जीएम रोडवेज निरंजन शर्मा और वार्ड 28 से 32 के लिए डीआरओ प्रदीप देशवाल को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया है।

















