Haryana crime: धारूहेड़ा : करीब 14 साल से फरार चल रहे ट्रैक्टर चोर आरोपी को धारूहेड़ा पुलिस ने दबोच लिया है। धारूहेड़ा पुलिस ने जहां दो दिन पहले पहले 24 Year से फरार गोस्तर (Gotaskar arrested) को काबू किया था वहीं एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दे कि पुलिस ने 14 साल से फरार आरोपित को मेवात से काबू किया । आरोपित की पहचान मेवात के (Dharuhera Police) फिरोजपुर झिरका के गांव सखेपुर के रहने वाले आज़ाद उर्फ अज्जी के रूप में हुई है।Haryana crime
इस मामले एक आरोपी को पहले हो चुकी है सजा
बता दे कि 21 मार्च 2009 को नंदरामपुर बास से आदित्येन्द्र का महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी उमर दीन को पहले ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां उसे 8 जनवरी 2014 को सजा सुनाई जा चुकी है।Haryana crime
10 मई 2012 को किया था भगोड़ा घोषित
इस प्रकरण में शामिल दूसरा आरोपी आज़ाद उर्फ अज्जी पुत्र इसाख, निवासी सखेपुर, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला मेवात, लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद वह गिरफ्त से बाहर था, जिसके चलते उसे 10 मई 2012 को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।Haryana crime
धारूहेड़ा पुलिस को मिली सफलता
थाना प्रभारी कशमीर सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले करीब 14 वर्षों से (Dharuhera Police) पुलिस से बचता हुआ फरार था।अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।Haryana crime





















