मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking: हरियाणा के 5 जिलो में फ्री फ्लैट योजना शुरू, जानिए क्या है योजना

On: January 30, 2026 3:22 PM
Follow Us:
PM Awas Yojana Urban 2.0

Breaking : रेवाड़ी समेत पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेवाड़ी जिले में यह बुकिंग 29 जनवरी से लागू कर दी गई है। योजना के तहत पहले ही आवेदन कर चुके और भौतिक सत्यापन में पात्र पाए गए आवेदक अब निर्धारित बुकिंग राशि जमा कर फ्लैट सुरक्षित कर सकते हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, घर से खाना लेने के लिए निकला था

जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिन आवेदकों का फिजिकल वेरिफिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है, वे अब 10 हजार रुपये की बुकिंग राशि जमा कर फ्लैट बुक कर सकते हैं। पात्र आवेदकों की सूची हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति न बने। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही आवेदक बुकिंग के पात्र होंगे, जिनका नाम सत्यापित सूची में शामिल है।

यह भी पढ़ें  Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में रहेगा कोहरे का कहर, जानिए आपके शहर का कल का मौसम

रेवाड़ी के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और रोहतक में भी इसी तिथि से बुकिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। इन शहरों में भी बड़ी संख्या में आवेदकों ने पहले चरण में आवेदन किया था और अब उन्हें फ्लैट बुक करने का अवसर दिया जा रहा है। योजना के तहत बनाए जा रहे ये फ्लैट शहरी गरीबों, मजदूर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, ताकि वे भी अपने खुद के पक्के मकान का सपना पूरा कर सकें।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में बास्केटबॉल के कोच की मौत, बाथरूम में ऐसी हालत में मिला शव

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या दलालों के झांसे में न आएं और केवल अधिकृत माध्यम से ही बुकिंग कराएं। योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आवेदक हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना शहरी क्षेत्रों में आवास की समस्या को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे हजारों परिवारों को स्थायी छत मिल सकेगी

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now