Haryana News: हरियाणा चुनाव आयोग की ओर से निकाय चुनावों को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है। जल्द ही चुनाव तिथि को लेकर नोटिफिकेशन जारी होना है। संभावना जताई जा रही है मार्च माह में चुनाव हो सकते है।
सिंबल पर लडेगी भाजपा व कांग्रेस: पिछले साल की तरह इस बार भी चेयरमैन व मेयर के पद सिंबल पर लडे जाएंगे। पिछली बार हरियाणा में जजपा व भाजप का गंठबंधन के चलते जजपा की ओर से मान सिंह को धारूहेड़ा चेयरमैन के लिए टिकट दिया गया था लेकिन जनता ने उसे नकार दिया था इसी के चलते वह सातवे नंबर रहा। इस बार अकेले ही भाजपा है ऐसे मे इस बार सासंद राव इंद्रजीत के इशारे पर ही धारूहेड़ा में टिकट दिया जाएगा।Haryana News
जानिए कौन है दोड में: यूं तो भाजपा के कई कार्यकर्ता राव साहब की शरण में पहुचे चुके है इतना ही कई प्रत्याशी बिना टिकट ही BJP का Simble का लगाकर टिकट के दावे कर रहे है। लेकिन राव साहब केवल अपने खास समर्थक को टिकट दिलवाते है। पुराने रिकार्ड को देख ले जिसने भी राव साहब से आंख दिखाई है समझो कि उसका समय बुरा आ गया है।
इसको मिल सकता है आशीर्वाद: साफ जाहिर है पिछले साल उपचेयरमैन पद राव इ्ंद्रजीत के इशारे पर बहुमत दिलाकर उपचेयरमैन बनाया गया था। संभावना है कि इस बार इसी को चेयरमैन के लिए भाजपा की टिकट व आशीर्वाद मिल सकता है। हालाकि टिकट की दौड में काफी लोग लगे हुए हैं अब देखना यह है किसे सफलता मिलती हैं।

















