Haryana News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दाहिने हाथ पर लिखा है N

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:00 AM
RAIL LINE

Haryana News: पानीपत: पानीपत रोहतक रेलवे लाइन पर मुंडलाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि उसके दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को शव गृह मे रखवा दिया गया है।Haryana News

जीआरपी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी रेलवे लाईन पर कोई शव पडा हुआ है। पता चला कि पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर सोनीपत जिले के मुंडलाना रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।Haryana News

मौके पर पहुंची टीम ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। युवक के दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आस पास है।Haryana News

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now