Haryana News: हरियाणा के इस शहर में 62 एकड में बनेगा गो-अभ्यारण केंद्र, जानिए क्या होगी सुविधाएं

On: January 21, 2026 8:57 PM
Follow Us:

Haryana News: लंबे समय से इंतजार कर रहे रेवाड़ी को लोगो के लिए बडी खुशी की खबर सामने आई है। गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि रेवाड़ी जिला के गांव कारौली की पंचायत की जमीन पर करीब 62 एकड़ में गौ-अभ्यारण केंद्र बनाया जाएगा। उन्होने कहा घायल पशुओ की सेवा के लिए 1962 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

हरियाणा सरकार द्वारा सभी जिलों में गो-अभ्यारण केंद्र बनाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, जहां गोवंश के रहने के लिए पर्याप्त जगह हो। रेवाड़ी में गो-अभ्यारण केंद्र बनने से रेवाड़ी जिला के काफी संख्या में खुले में घूम रहे गोवंश को इनमें रखा जा सकेगा।Haryana New

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक और दूरगामी फैसले ले रही है। गो-सेवा के बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है, जिससे गोशाला संचालकों को प्रबंधन और संचालन में बड़ी राहत मिली है।

अधिकारियों को कड़ी दी नसीयत: गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने रेवाड़ी में गाय को लेकर अधिकारियों को कड़ी नसीहत दी। अधिकारी गोशाला संचालकों के साथ मिलकर सुनिश्चित करें कि गाय सड़कों पर दिखाई न दे। दूध उत्पादों की मार्केटिंग पर फोकस करें, ताकि गोशालाओं की आमदनी को बढ़ाया जा सके। Haryana News

गायों को लेकर सरकार गंभीर: सरकार और गायों को सड़कों से हटाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अगर कोई पशु घायल है या उसके पुनर्वास की जरूरत है, तो इसके लिए 1962 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, ताकि गोवंश को आवश्यक सहायता मुहैया करवाई जा सके। बेसहारा गोवंश की टैगिंग, टीकाकरण, अनुदान प्राप्ति, दो रुपए प्रति यूनिट रियायती बिजली सुविधा तथा विभिन्न पोर्टल योजनाओं में समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।Haryana News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now