SP Rewari: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिला वासियों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष आगमन अवसर पर आम जनता द्वारा हर्षोल्लास जश्न मनाया जाता है। नए साल 2026 के शांतिपूर्ण जश्न मनाने व आमजन की सुरक्षा और बिना किसी समस्या या परेशानी के यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 30 दिसंबर 2025 को शाम 6.00 बजे से नए साल के उत्सव के समापन तक आमजन के लिए यातायात संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर मे विभिन्न स्थानों पर विशेष ड्रंकन ड्राइविंग नाके लगाए जाएंगे और शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालो की जांच की जाएगी। शरारती तत्वों द्वारा इस अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर की जाने वाली हुड़दंग बाजी और गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।SP Rewari
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर जिला रेवाड़ी के अंतर्गत मुख्य होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों एवं धर्मशाला पर अलग से विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जिला में अलग-अलग विशेष नाके चिन्हित कर स्थापित किए गए हैं। जिला रेवाड़ी में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर रेवाड़ी पुलिस की विशेष पैनी नजर रहेगी ।SP Rewari
एडवाइजरी: नागरिकों को नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
यातायात के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए अपने वाहनों को पास के निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्रों में पार्क करने की सलाह दी जाती है।
ऑटो चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑटो को शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाली जगहों और सड़क के किनारे से दूर पार्क करें अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी।
नागरिकों से अनुरोध है कि वे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि नव वर्ष के अवसर पर गलत अफवाहो पर ध्यान ना दें
यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दे। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुये है।
नव वर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे। किसी भी संदिग्ध/असामान्य गतिविधि या संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस कर्मियों या डायल 112 पर सूचना दे। रेवाड़ी पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

















