Dharuhera accident: दूसरे दिन भी नही हुई पहचान, हाथ पर खुदा है सुशील कुमार

On: December 16, 2025 10:15 AM
Follow Us:

Dharuhera accident: बास रोड के पास रविवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है । मृतक के हाथ पर सुशील कुमार खुदा हुआ है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी में रखा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन और मृतक की पहचान की जा सके। उम्र करीब 35 से 38 साल है।उसके शरीर पर काले रंग की जैकेट है।

पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि बास रोड पर अवैध सब्जी मंडी लगती है जिसके चलते नंदरामपुरबबास की ओर जाने वाला रोड बंद हो जाता है । यहां से गुजरने वाले वाहनों से भीड़ के चलते आये दिन हादसे हो रहे है। एक माह के दौरान यहां पर चार व्यक्ति घायल, जबकि एक की मोत हो चुकी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now