Rewari News: मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जडथल के ब्रजवाल ने रचा इतिहास

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:21 AM
मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जडथल के ब्रजवाल ने रचा इतिहास

Rewari News: दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (Mr. India Body Building Competition) में गांव जडथल निवासी ब्रजवाल पुत्र कृष्ण् कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से गांव जडथल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।Rewari News

प्रतियोगिता में देशभर से आए अनुभवी और मजबूत बॉडी बिल्डरों के बीच ब्रजवाल ने अपनी मेहनत, फिटनेस और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने जजों को अपनी फिजीक, पोजिंग और स्टेज प्रेजेंस से प्रभावित किया और टॉप तीन में स्थान बनाने में सफलता हासिल की।Rewari News

ब्रजवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और समर्थकों को दिया है। ब्रजवाल की इस उपलब्धि पर गांव जडथल के ग्रामीणों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी।Rewari News

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now