Rewari News: पूजा यादव ने प्रबंधन विभाग में पीएचडी उपाधि प्राप्त की

On: December 13, 2025 10:06 PM
Follow Us:
Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय  मीरपुर के प्रबंधन विभाग की शोधार्थी पूजा यादव ने “Antecedents of Parasocial Relationship and Its Impact on Customer Satisfaction” विषय पर अपना शोध सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। यह शोध प्रबंधन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. भारती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।Rewari News
पूजा यादव के शोध में यह अध्ययन किया गया कि डिजिटल युग में उपभोक्ताओं और एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और सीरी जैसे वॉयस असिस्टेंट के बीच बनने वाले ‘पैरासोशल रिलेशनशिप’ के प्रमुख पूर्ववर्ती कारक क्या हैं और यह एकतरफा संबंध ग्राहक विश्वास, निष्ठा और संतुष्टि पर किस प्रकार प्रभाव डालता है। अपने शोध में पूजा यादव ने यह विश्लेषण किया कि पैरासोशल रिलेशनशिप (पारसामाजिक संबंध) किन प्रमुख कारकों के कारण विकसित होता है और यह संबंध ग्राहक अनुभव एवं ग्राहक संतुष्टि को किस प्रकार प्रभावित करता है।Rewari News
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने पूजा यादव को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका शोध प्रबंधन और कृत्रिम बुद्धिमता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है और डिजिटल उपभोक्ता व्यवहार की नई दिशाओं को उजागर करता है। ऐसे समय में जब पारस्परिक सामाजिक सम्बन्ध अपना प्रभाव खोते जा रहे है, तब कृत्रिम बुद्धिमता आधारित वॉयस असिस्टेंट का उपभोक्ताओं पर प्रभावों का विश्लेषण सामयिक और महत्वपूर्ण है। पूजा यादव ने अपने मार्गदर्शक डॉ. भारती, विभागीय संकाय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now