धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में शनिवार को श्री श्याम जागरण से पूर्व भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। श्याम भक्तों ने बैंड बाजे के साथ श्री श्याम की भव्य रथ यात्रा और झांकी निकाली गई। रथ यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर से हुई और यह बास रोड से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर भक्तों ने फूल वर्षा कर और जयकारों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह श्याममय हो गया।Shri Shyam’s Rath Yatra
रथ यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान श्री श्याम की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजे की मधुर धुनों पर भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारे लगाए और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का संचार हुआ। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों के सामने खड़े होकर रथ यात्रा का अभिनंदन किया, वहीं कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया।Shri Shyam’s Rath Yatra
आयोजकों ने बताया कि श्री श्याम जागरण से पूर्व रथ यात्रा निकालने का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना को जागृत करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में विजय सैन, राजेश शर्मा, लीलाराम जांगिड, देवेंद्र, श्यामलाल, सतपाल, लाला राजपूत, राजेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।Shri Shyam’s Rath Yatra

















