NH 48 Dharuhera पर हुआ बडा हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:22 AM
ACCIDENT

NH 48 Dharuhera : दिल्ली–जयपुर हाईवे (NH 48 Accident)  के जयपुर मार्ग पर कापड़ीवास के पास शुक्रवार शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के शवगृह में रखवाया गया।NH 48 Dharuhera

हादसे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत टीम रवाना की गई, किन्तु तब तक (Rewari News)  युवक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक ने खाकी रंग की जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी, लेकिन उसके पास से कोई कागजात या पहचान संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए जयपुर मार्ग पर जाम लग गया।NH 48 Dharuhera

घटना स्थल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को धीरे-धीरे निकालना शुरू किया। । थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भेज दिया गया है

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now