Weather : हरियाणा में 2 दिन बाद चलेंगी बर्फीली हवाएं: इन​ जिलों में यैलो अलर्ट

On: December 11, 2025 8:30 PM
Follow Us:
हरियाणा में 2 दिन बाद चलेंगी बर्फीली हवाएं: इन​ जिलों में यैलो अलर्ट

Weather : हरियाणा में मौसम फिलहाल कड़ाके की ठंड की ओर बढ़ रहा है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों में 0.6°C की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी (Weather Alert) सामान्य से 1.7°C कम बना हुआ है। सुबह और शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है और कई जिलों में हवा की तीव्रता के चलते शीतलहर जैसा असर महसूस किया जा रहा है।Weather

ये शहर रहा सबसे ठंडा: बता दे हरियाणा में पिछले कई दिनो से ठंड बढने लगी है। Haryana  में सबसे कम तापमान 4.6°C दर्ज हुआ, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.8 डिग्री ज्यादा है। करनाल में न्यूनतम तापमान 7.0°C रहा, जिसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। हिसार की रात 6.2°C तक ठंडी रही, जबकि चरखी दादरी में 10°C के साथ प्रदेश का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। भिवानी में यह 6°C रहा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड और बढ़ी।Weather

दो दिन चलेगी बर्फीली हवाएं: मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 दिसंबर को हरियाणा (Weather Alert) में बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 दिसंबर से हरियाणा के छह जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल—के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बर्फीली हवा चलने और ठंड में तेज इजाफे की चेतावनी दी गई है।

बारिश का अभी इंतजार: मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट जारी है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि सुबह और देर रात के समय घना कोहरा और पाला पड़ने की स्थिति बन सकती है। लेकिन बारिश नहीं होगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now