Haryana Crime: हरियाणा के चंडीगढ़ में बडा मामला सामने आया है। चंडीगढ़ सेक्टर-39 स्थित पार्क में हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना से प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है।
पार्क में पेड से लटका मिला शव: बता दे कि हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति का मकान पार्क के पास ही है। पार्क में PA के पति पार्क में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पार्क में टहलने आए लोगों ने शव को फंदे पर लटका देख मामले की सूचना पुलिस को दी।Haryana Crime
मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाकर शव को वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सावधानी के तौर पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। हालांकि आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।

















