Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:34 AM
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धारूहेड़ा : राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बुधवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में NSS  के तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य सत्येंद्र सिंह के संबोधन से हुई।Rewari News

उन्होंने छात्रों को संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसकी निर्माण प्रक्रिया और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।Rewari News

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता यादव ने सभी स्वयंसेवकों को संविधान की उद्देशिका की प्रतिज्ञा दिलाई और बताया कि इस वर्ष संविधान दिवस की थीम “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” रखी गई है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार ने आए हुए सभी स्वयंसेवकों, स्टाफ और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।Rewari News

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now