Haryana News: पीएम मोदी का कुरुक्षेत्र दौरा! गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समारोह में करेंगे विशेष हिस्सा

On: November 25, 2025 12:18 PM
Follow Us:
Haryana News: पीएम मोदी का कुरुक्षेत्र दौरा! गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समारोह में करेंगे विशेष हिस्सा

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र आएंगे। वे यहाँ ज्योतिसर में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजन में शामिल होंगे। पीएम मोदी यहाँ दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे गुरु को समर्पित एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

लोकार्पण और महोत्सव में भागीदारी

पीएम मोदी ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण करेंगे और पंचजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद वे इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव में हिस्सा लेंगे। शाम को ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में भी पीएम भागीदारी करेंगे। कुरुक्षेत्र में उनका प्रवास लगभग ढाई घंटे का रहेगा। यह उनका कुरुक्षेत्र का छठा दौरा और हरियाणा में 15वां दौरा होगा।

आगमन और प्रस्थान का विवरण

पीएम मोदी अयोध्या से विशेष विमान से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन आएंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। वापस लौटते समय वे सड़क मार्ग से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे और वहां से विमान से दिल्ली लौटेंगे।

सुरक्षा इंतजाम सख्त

पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर तीन परतों में सुरक्षा की जाएगी। बाहरी सुरक्षा में 12 एसपी, 36 डीएसपी और 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और महोत्सव के लिए अलग-अलग रूट भी निर्धारित किए हैं।

समागम स्थल तक पहुंचने के रास्ते

दिल्ली, सोनीपत, पानीपत से आने वाले वाहन असंध, मुर्तजापुर, पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड से समागम स्थल तक पहुंच सकते हैं। करनाल और नीलोखेड़ी से निगदू, कारसा, कौल होकर मुर्तजापुर से पहुंचा जा सकता है। पंचकुला, अम्बाला और पंजाब की तरफ से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे-152 और 152-डी से पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड होते हुए पहुंचेंगे।

25 नवंबर को ब्रह्मसरोवर के दक्षिण क्षेत्र में आम जनता के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए आमजन को अलग रूट अपनाने की सलाह दी गई है। कैथल, ढांड, पिहोवा की तरफ से वाहन नेशनल हाईवे 152 से जलबेहड़ा, मेघा माजरा होते हुए समागम स्थल पर आ सकते हैं। अम्बाला और पंजाब की तरफ से वाहन इस्माइलाबाद पुल के नीचे से एनएच-152 होकर आ सकेंगे। करनाल, पानीपत, यमुनानगर, लाडवा की तरफ से आने वाले वाहन पिपली से नया बस स्टैंड होते हुए महोत्सव स्थल पहुंच सकते हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now