Draw for chairman post reservation for four bodies including Rewari Dharuhera will be held on this day, meeting called in Panchkula
Draw for chairman post reservation for four bodies including Rewari Dharuhera will be held on this day, meeting called in Panchkula

Haryana: हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। हरियाण के चार निकायों जिनमें नगरपालिका उकलाना, सांपला, धारूहेड़ा और नगर परिषद रेवाड़ी के चेयरमैन पदों के आरक्षण को लेकर बैठक की तिथि तय कर दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि इन पदों के आरक्षण के लिए 1 दिसंबर को पंचकूला में ड्रा निकाला जाएगा।Haryana

हाल ही में विभाग द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार यह बैठक हरियाणा नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 1978 के नियम 70(क) के तहत आयोजित की जाएगी। जिसके चलते चेयरमैन पद का आरक्षण रोटेशन पर किया जाना है इसी को लेकर ड्रा निकाला जाएगा। महानिदेशक, संबंधित जिलों के उपायुक्तों और उनके प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति की बैठक 1 दिसंबर 2025 को निदेशालय सभागार, सेक्टर-4, पंचकूला में होगी।

आरक्षण होगा तय: बता दे इस बैठक में यानि एक दिसंबर को नगर परिषद रेवाड़ी, नगरपालिका सांपला, नगरपालिका धारूहेड़ा और नगरपालिका उकलाना के चेयरमैन पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे, इसका निर्णय लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।