शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Rewari News: पडोसी ही निकाला थ्री व्हीलर चोर, 5 माह बाद आया काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने थ्री व्हीलर चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को करीब 5 माह बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी…


Rewari News: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने थ्री व्हीलर चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को करीब 5 माह बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला देवरिया के गांव मिसकर चाक हाल किरायेदार मोहल्ला ओम नगर गांव महेश्वरी निवासी सचिन उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Rewari News

Advertisement

जून में हुआ था चोरी : बिहार के जिला सारन के गांव मस्तिचक हाल किरायेदार नारायण विहार आकेड़ा धारूहेड़ा निवासी अजित महतो ने अपनी शिकायत में बताया की गत 8/9 जून की रात को उसने अपने ऑटो को अपने घर के पास गली में खड़ा किया था। जिसे कोई चोरी करके ले गया है। जब सुबह उठा तो वहां से थ्री व्हीलर गायब मिला।Rewari News

जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी यूपी के जिला एटा के गांव ईशारा हाल आबाद राजस्थान के भिवाड़ी के हनुमान नगर निवासी सोमेश, राजस्थान के जिला खैरथल के गांव सतालका निवासी शक्ति व गांव आलमपुर निवासी मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया ऑटो भी बरामद कर लिया था।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

चौथा आरोपी अब पकडा गया’ बता दे इस ​चोर गिरोह से जुडा चौथा आरोपी पांच माह से फरार था। पुलिस ने आरोपी यूपी के जिला देवरिया के गांव मिसकर चाक हाल किरायेदार मोहल्ला ओम नगर गांव महेश्वरी निवासी सचिन उर्फ बच्ची को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य चोरियां का खुलासा हो सके।Rewari News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp