Good News! हरियाणा के इस शहर में खुलेगा आधुनिक दिव्याशा केंद्र

On: March 21, 2026 8:07 PM
Follow Us:
खुशखबरी! हरियाणा के इस शहर में खुलेगा आधुनिक दिव्याशा केंद्र

Good News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी राहत देने खबर आई है। जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए एक पहल जल्द शुरू होने जा रही है। रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला प्रशासन और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के संयुक्त प्रयास से रेवाड़ी एक आधुनिक दिव्याशा केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र दिव्यांगों के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया को बेहद आसान करेगा यानि उपकरणों के लिए बहार नही भटकना होगा।

रेडक्रॉस अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना को जिला प्रशासन से मंजूरी मिल चुकी है और एलिम्को के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। बता दे कि पहले केंद्र को रेडक्रॉस भवन में  _(modern Divyasha Centre) स्थापित करने का विचार था, लेकिन पर्याप्त जगह और बड़े स्टोर रूम की जरूरत को देखते हुए अब इसके लिए अलग जमीन की तलाश की जा रही है। इतना ही नहीं रेडक्रॉस अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में विशेष कर्मचारियों की एक टीम नियुक्त की जाएगी, जो पंजीकरण, नाप और वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करेगी।Good News

 

वर्तमान में दिव्यांगजनों को शिविरों में नाप देने के बाद 2 से 3 महीने तक इंतजार करना पड़ता है, जबकि नए दिव्याशा केंद्र के शुरू होने के बाद उपकरण केवल एक सप्ताह से एक महीने के भीतर प्रदान किए जा सकेंगे। ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र जैसे आवश्यक उपकरण केंद्र में बिना किसी कैंप के सीधे उपलब्ध होंगे।Good News

केंद्र चार प्रमुख दिव्यांगताओं — अस्थि, श्रवण, दृष्टि और बौद्धिक — को कवर करते हुए पात्र व्यक्तियों को निशुल्क सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा, उपकरणों की समय-समय पर होने वाली खराबियों को ठीक करने की सुविधा भी यहीं उपलब्ध होगी। नाप लेने और पंजीकरण की प्रक्रिया भी केंद्र में ही होगी, जिससे दिव्यांगजन आसानी से अपनी जरूरतें पूरी कर सकेंगे और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ पाएंगे।Good News

रेडक्रॉस सोसाइटी रेवाड़ी के सचिव महेश गुप्ता के अनुसार, “दिव्याशा केंद्र की स्थापना को लेकर जिला प्रशासन से मंजूरी मिल चुकी है और कंपनी के साथ एमओयू भी हो चुका है। अब जल्द ही इसे शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।”

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now