मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में पराली जलाने पर कड़ा प्रतिबंध, 563 मामले अब तक दर्ज

On: November 17, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में पराली जलाने पर कड़ा प्रतिबंध, 563 मामले अब तक दर्ज

Haryana News: हरियाणा सरकार की कड़ी हिदायतों और सख्ती के बावजूद रविवार को एक दिन में 47 नए पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। यह इस सीजन में एक ही दिन में दर्ज किए गए अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 15 घटनाएं जींद जिले में हुईं, जहां पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पराली जलाने की रोकथाम में लापरवाही बरतने और निगरानी कमज़ोर होने के कारण कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। उचाना थाने के दो, नरवाना सदर थाने के दो, गढ़ी थाने के दो और नगूरां चौकी के चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी शामिल हैं जो आग लगने की घटनाओं के समय प्रदेश से बाहर ड्यूटी पर थे। इसके अलावा, जींद में तीन किसानों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा सरकार के पास भेजी 32 अवैध कॉलोनियों में से 18 रद्द, 14 को हाउस के माध्यम से भेजने के आदेश

पूरे प्रदेश में पराली जलाने के बढ़ते मामले

अब तक पूरे प्रदेश में पराली जलाने के मामले 563 तक पहुंच गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जानकारी के अनुसार, रविवार को रोहतक में 8, सोनीपत में 7, हिसार में 6, फतेहाबाद और सिरसा में 4-4, जबकि भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में 1-1 मामले दर्ज हुए।

जिलावार पराली जलाने के आंकड़े

इस सीजन की शुरुआत 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने के मामले जिलावार इस प्रकार रहे हैं:

  1. जींद: 167 मामले

  2. फतेहाबाद: 82 मामले

  3. हिसार: 63 मामले

  4. कैथल: 56 मामले

  5. सोनीपत: 51 मामले

  6. रोहतक: 36 मामले

  7. सिरसा: 30 मामले

यह भी पढ़ें  Haryana DGP पद को लेकर आया बडा अपडेट, जानिए DGP शत्रुजीत कपूर को क्यों किया पद मुक्त

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now