Breaking News
Summer Special Train: गर्मियों में सफर होगा आसान! इस दिन से चलेगी भावनगर शकूरबस्ती वीकेंड स्पेशल ट्र... Bhiwadi News: बड़ा हादसा! हाईटेंशन तार टूटने से लगी आग, दो भैंसों की मौत Haryana Rain Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! लगातार 5 दिनों तक होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट Ebola Virus: कोरोना जैसे वायरस ने दी दस्तक, हवाई यात्रियों के लिए Covid जैसे प्रोटोकॉल लागू Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से राज्य के इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्र... Haryana News: रेवाड़ी में महिला लापता, न मायके न पहुची ससुराल Haryana Public Holiday: हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम 26 May Rashifal : खुलेगा किस्मत का दरवाज़ा, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी Dharuhera News: गांव के युवाओं ने ठानी स्वच्छता की जिम्मेदारी

NGT: देशभर के स्कूलों में एस्बेस्टस शीट्स पर फिलहाल प्रतिबंध नहीं, NGT ने दिया बड़ा फैसला

On: March 21, 2026 8:26 PM
Follow Us:
NGT: देशभर के स्कूलों में एस्बेस्टस शीट्स पर फिलहाल प्रतिबंध नहीं, NGT ने दिया बड़ा फैसला

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने देशभर के स्कूलों में एस्बेस्टस सीमेंट शीट्स (Asbestos Cement Sheets) के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि अब तक इस विषय पर कोई ठोस या वैज्ञानिक अध्ययन सामने नहीं आया है जिससे यह सिद्ध हो सके कि स्कूलों में एस्बेस्टस शीट्स से स्वास्थ्य को सीधा नुकसान होता है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने अपने हलफनामे में कहा कि इमारतों में लगी एस्बेस्टस शीट्स से फाइबर अपने आप नहीं निकलते, लेकिन मौसम के प्रभाव से यह फाइबर हवा, पानी या मिट्टी में जा सकते हैं। NGT ने कहा कि जब तक कोई ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिलता, तब तक देशभर के स्कूलों में इन शीट्स के प्रयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगाना उचित नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए NGT का निर्णय

NGT ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2011 के फैसले (Kalyaneshwari बनाम यूनियन ऑफ इंडिया) का भी उल्लेख किया, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने एस्बेस्टस के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज कर दी थी। NGT की दो सदस्यीय पीठ — न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और पर्यावरण सदस्य डॉ. अफरोज अहमद — ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को निर्देश दिया कि वे देशभर में एस्बेस्टस से संबंधित सभी वैज्ञानिक अध्ययनों और रिपोर्टों की समीक्षा करें।

 

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

साथ ही, छह महीने के भीतर इस पर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके अलावा, NGT ने केंद्र सरकार और CPCB को यह भी आदेश दिया कि ATR में दिए गए दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, विशेष रूप से दिल्ली के मुख्य सचिव को भी भेजा जाए ताकि नीति-निर्माण में एकरूपता लाई जा सके।

फाइबर सीमेंट उद्योग को बड़ी राहत, ₹10,000 करोड़ का योगदान

NGT के इस आदेश से फाइबर सीमेंट प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (FCPMA) को बड़ी राहत मिली है। वर्ष 1981 में स्थापित यह संस्था देश के राजस्व में लगभग ₹10,000 करोड़ का योगदान करती है और इसमें 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। अगर एस्बेस्टस पर प्रतिबंध लगाया जाता, तो इस उद्योग को भारी नुकसान होता। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने यह भी स्पष्ट किया कि एस्बेस्टस के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा मानकों और सावधानियों का कड़ाई से पालन जरूरी है। NGT ने निर्देश दिया कि जहां भी एस्बेस्टस से संबंधित कार्य हो, वहां धूम्रपान, भोजन या पेय पदार्थों का सेवन पूरी तरह निषिद्ध होना चाहिए। एस्बेस्टस धूल और कचरे की ड्राई क्लीनिंग या झाड़ू लगाने जैसी गतिविधियों से बचना चाहिए, ताकि हवा में फाइबर न फैलें।

याचिकाकर्ता का दावा – बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा

यह मामला अमर कॉलोनी निवासी डॉ. राजा सिंह द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने स्कूल भवनों में एस्बेस्टस शीट्स के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में अब भी एस्बेस्टस की छतें लगी हुई हैं, जो समय के साथ कमजोर होकर टूटने लगती हैं। इससे एस्बेस्टस फाइबर हवा में फैल जाते हैं, जिन्हें स्कूल के छोटे बच्चे सांस के जरिए अंदर ले लेते हैं। डॉक्टर सिंह ने कहा कि यह फाइबर फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं, जिनमें से कई घातक भी होती हैं। इन बीमारियों का असर वर्षों बाद दिखाई देता है, इसलिए इन्हें ‘धीमी मृत्यु के कारक’ भी कहा जाता है।

NGT ने माना कि एस्बेस्टस के दुष्प्रभावों पर अध्ययन की आवश्यकता है और भविष्य में इस विषय पर वैज्ञानिक प्रमाण सामने आने पर पुनर्विचार किया जा सकता है। फिलहाल, यह फैसला देशभर के स्कूलों के लिए राहत लेकर आया है, लेकिन स्वास्थ्य सुरक्षा पर निगरानी की जिम्मेदारी केंद्र और राज्यों दोनों पर है।

Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

गर्मी से मिलेगी राहत! लगातार 5 दिनों तक होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Rain Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! लगातार 5 दिनों तक होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Rain Alert: नौतपा में हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है। भयंकर हीट वेव की वजह से लोग घर से बाहर निकलना बंद कर दिए हैं। तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के लोगों को बड़ी खुशखबरी सुनाइ है। राज्य में 27 तारीख से 31 तारीख तक 5 दिनों तक झमाझम बारिश होगी।

तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

IMD के द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार 27 28 31 तारीख को हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश होगी वहीं 29 और 30 तारीख को भारी बारिश होगी। बारिश होने के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगे। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट होगी।

चलेंगी तेज हवाएं

बारिश होने के साथ-साथ राज्य में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होने से राज्य के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा।

राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फिलहाल रोहतक का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस है वही

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

भिवानी का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का 29 डिग्री सेल्सियस है। यह तीनों जिले सबसे गर्म इलाकों में शामिल है वहीं सिरसा में 29 डिग्री सेल्सियस अंबाला में 28 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

सबसे ज्यादा फरीदाबाद का तापमान

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद जिले का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि जून में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

गर्मी से बचने के लिए करें यह काम

  • दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकले।
    धूप में सीधे निकलने से बचें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिया करें और ढीला कपड़ा पहने।
  • बाहर निकलते समय छाता जरूर साथ में रखें।
  • फसलों पर गर्मी का प्रभाव कम करने के लिए सुबह और शाम को कम से कम आधे घंटे सिंचाई जरूर करें।
मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से राज्य के इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से राज्य के इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में फैलते प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी कि एनसीआर में शामिल जिलों में अक्टूबर से ‘ No PUCC No Fuel Policy ‘ लागू किया जाएगा। अब जिन गाड़ियों के पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं होगा उन्हें 1 अक्टूबर से पेट्रोल नहीं मिलेगा।

लागू होगी नई व्यवस्था

इन जिलों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम स्थापित किया जा रहा है ताकि तय समय सीमा से पहले नई व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाए। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जानकारी दिया कि राज्य में प्रदूषण तेजी से फैलता जा रहा है जिसे रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

इलेक्ट्रिक बसों का भी होगा संचालन

राज्य में प्रदूषण रोकने के लिए मुख्य शहरों में 925 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सीएनजी वाले बेसन का संचालन भी किया जाएगा ताकि प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके।

 राज्य में तेजी से फैल रहा है प्रदूषण

हरियाणा में तेजी से प्रदूषण फैल रहा है। प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है ऐसे में सरकार के द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए कई तरह की नीति लाई जा रही है। अब 1 अक्टूबर से प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं दिखाने वाले गाड़ियों को किसी भी कीमत पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Haryana News: रेवाड़ी में महिला लापता, न मायके न पहुची ससुराल

Haryana News: रेवाड़ी: जिले के गांव खोरी की रहने वाली 44 वर्षीय रेखा पत्नी सतवीर बीते 23 मई से लापता हैं। परिजन 3 दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन महिला का सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों का कहना है कि वह न तो अपने मायके पहुंची तथा न हीं ससुराल वापस आई।

परिजनों के अनुसार रेखा सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी ससुराल मोहनपुर से गांव खोरी आने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। इसके बाद परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिवार का कहना है कि रेखा न तो अपने गांव पहुंची हैं और न ही वापस मोहनपुर लौटी हैं। घटना के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रेखा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

परिजनों ने महिला की तलाश में लोगों से सहयोग की अपील करते हुए मोबाइल नंबर 9996966971 और 9671579781 जारी किए हैं। परिवार का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सूचना को साझा करें, ताकि महिला को खोजा जा सके।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Haryana Public Holiday: हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Haryana Public Holiday: हरियाणा सरकार के द्वारा बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई 2026 कर दी गई है। सरकार के द्वारा अचानक छुट्टियों की तारीख को बदल दिया गया है। मानव संसाधन विभाग के द्वारा एक अधिसूचना जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि सभी सरकारी विभाग बोर्ड निगम यूनिवर्सिटी कॉलेज स्कूल और सरकारी दफ्तर 28 तारीख को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। विभाग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस दिन कोई भी सरकारी कामकाज नहीं होगा।

पहले 27 तारीख को रखी गई थी छुट्टी

आपको बता दे पहले 27 मई को छुट्टी रखी गई थी लेकिन अब छुट्टियों के तारीख में बदलाव कर दिया गया है और 28 तारीख को छुट्टी रखी गई है।

राज्य सरकार के द्वारा इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों और विभाग अध्यक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अब बकरीद की छुट्टी को लेकर किसी भी तरह का कंफ्यूजन नहीं है।

बैंक भी रहेंगे बंद

आपको बता दे की 28 तारीख को बैंकों में भी छुट्टियां रहने वाली है ऐसे में अगर आपको बैंक जाना है तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इन राज्यों में 27 तारीख को बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दे कि भारत के तमाम राज्यों में 27 तारीख को बैंकों में छुट्टियां रहेगी। नई दिल्ली,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब,हरियाणा, बिहार उत्तराखंड तेलंगाना पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ झारखंड हिमाचल प्रदेश तेलंगाना आंध्र प्रदेश असम त्रिपुरा मिजोरम मणिपुर नागालैंड मेघालय केरल और जम्मू कश्मीर में 27 तारीख को भी बैंक बंद रहेंगे।

राज्य में छुट्टियां को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ था लेकिन अब सरकार के द्वारा इसके बारे में जानकारी दे दी गई है जिसके बाद छुट्टियां को लेकर कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। सरकार के द्वारा नोटिस जारी करने के बाद अब कंफर्म हो गया है कि 27 तारीख को नहीं बल्कि 28 तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम

Breaking News: रेवाड़ी: जिले के बोड़िया कमालपुर गांव में सोमवार का दिन मातम में बदल गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता , पत्नी और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने नम आंखों से तीनों को अंतिम विदाई दी। पिता रतनलाल का कहना है कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है। क्योंकि रतनलाल का बृजमोहन इकलौता बेटा था।

गांव में नही जले चूले: हादसे के बाद ही गांव में मातम छाया हुआ है आलम जहां तक है कि दाह संस्कार के दिन गांव में कोई भी चूल्हा नहीं चला गया पूरे गांव की चिंता का विषय बना हुआ है कि एक परिवार पूरा खत्म हो गया। बता दे की बृजमोहन अपने माता-पिता का इकलौती सन्तान थी। बेटा पत्नी सहित तीनों की एक साथ दर्दनाक मोत होने से घर मे मातम छाया हुआ है।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में दिनभर चूल्हे तक नहीं जले।बताया जा रहा है कि इंजीनियर बुजमोहन अपने बेटे निमेष का भविष्य संवारने के लिए उसे कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलाने पत्नी अनीता के साथ घर से निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हादसे में ब्रिजमोहन, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। जब तीनों के शव गांव पहुंचे तो माहौल बेहद गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।

 

दोपहर के समय गांव के श्मशान घाट में एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता रतन सिंह ने भारी मन से कहा कि एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। वहीं मां रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार का गांव से गहरा लगाव था और वे अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now