मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: जानिए कौन पाएगा लाभ! 1 नवंबर को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में आएगी लाडो लक्ष्मी योजना की राशि, जानें पात्र महिलाओं की सूची

On: October 26, 2025 6:11 PM
Follow Us:
CM HARYANA NAYANB SAINI

Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खाते में आने वाले 2,100 रुपए का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. 23 अक्टूबर तक करीब 5 लाख 30 हजार पात्र महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली सभी महिलाओं के खाते में 1 नवंबर, हरियाणा दिवस को राशि ट्रांसफर की जाएगी.

मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे पात्र महिलाओं तक जल्दी पहुंचें और घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें. जिला उपायुक्तों को ग्राम सचिव और पटवारी की मदद लेने के निर्देश भी दिए गए.

यह भी पढ़ें  Haryana budhapa Pension Yojana: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन! जानें यहां

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सुविधा

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए शनिवार और रविवार को भी अधिकारी और कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे. योजना के तहत करीब 20 लाख महिलाएं पात्र हैं. महिलाएं मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. Play Store पर ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ डाउनलोड कर आवेदन किया जा सकता है.

पहली किस्त और आगे की योजना

जिन महिलाओं ने 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, उनके खाते में 1 नवंबर को 2,100 रुपए पहुंचेंगे. रजिस्ट्रेशन का कार्य आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें  Haryana News: पाश्वनार्थ बिल्डर धारूहेड़ा पर लाखों रूप्ए बिजली बिल बकाया, विद्युत निगम ने सिखाया ऐसा सबक

कुछ महिलाएं जानबूझकर रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रही हैं क्योंकि जानकारियां अधिक मांगी गई हैं. अधिकारी ने बताया कि पहली किस्त के बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now