Rewari News: ‘एक दीपक बलिदानों के नाम’ अभियान आयोजित, शहीदों और गौरक्षकों को किया नमन

On: March 21, 2026 8:40 PM
Follow Us:
‘एक दीपक बलिदानों के नाम’ अभियान आयोजित, शहीदों और गौरक्षकों को किया नमन

Rewari News: दीपावली के शुभ अवसर पर गांव फीदेड़ी में “एक दीपक बलिदानों के नाम” अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति और गौसेवा की भावना के साथ सैकड़ों दीपक जलाए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ सोनू सरपंच के पिता शीश राम यादव ने अपने बलिदानी पुत्र की स्मृति में चौक पर दीपक जलाकर किया।Rewari News

 

कार्यक्रम के दौरान एक दीपक गो माता की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले गौरक्षकों के नाम, एक दीपक भारत माता के अमर शहीदों के नाम और एक दीपक भगवान श्रीरामचंद्र के अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में प्रज्ज्वलित किया गया।Rewari News

इसके बाद उपस्थित गो भक्तों और राष्ट्रभक्तों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान वातावरण जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। महामंडलेश्वर साध्वी पुष्पा शास्त्री ने भजन के माध्यम से संदेश दिया कि गो माता का पालन-पोषण अपनी संतान के समान करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि सोनू सरपंच ने गो माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, जो पूरे भारत के लिए प्रेरणा हैं। गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच सम्मान समिति के संयोजक रविंद्र आशावादी ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर 26 से 28 अक्तूबर तक रेवाड़ी की सभी गोशालाओं में हवन, सत्संग, भजन और पौष्टिक आहार वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।Rewari News

 

बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि शहीदों और गौरक्षकों के बलिदान से हमें यह शिक्षा मिलती है कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटना चाहिए।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि महान पुरुषों के त्याग और बलिदान से ही समाज की संस्कृति और चेतना जीवित रहती है।Rewari News

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के राजकुमार यादव ने किया। इस अवसर पर बिरेंद्र यादव, नवीन यादव, अनंतपाल, दयाराम आर्य, सूबेदार हरि सिंह, राजवीर, अमित डीके यादव, कैप्टन धर्मवीर, चांद सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment