Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी प्रगति हुई है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अब मेट्रो को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक बढ़ाने की योजना तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 1.80 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिससे मेट्रो सीधे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी।Haryana News
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में कुल 28.5 किलोमीटर लंबा रूट और 27 स्टेशन प्रस्तावित हैं। सेक्टर-5 पर एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा, जो भोंडसी से आने वाले प्रस्तावित मेट्रो रूट को जोड़ेगा। फिलहाल परियोजना के पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सेक्टर-31 में पिलरों की खुदाई और सेक्टर-33 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में 25 एकड़ भूमि पर कास्टिंग यार्ड का काम तेजी से चल रहा है।Haryana News
1277 करोड़ रुपये खच का अनुमान: पहले चरण पर लगभग 1277 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। राइट्स (RITES) ने इस विस्तार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) को सौंप दी है, जिसकी अनुमानित लागत 454 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, 1.80 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिससे मेट्रो सीधे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। इसके लिए कुल 1069 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी, जिसमें हरियाणा सरकार की 419 वर्ग मीटर, निजी स्वामित्व की 446 वर्ग मीटर और रेलवे विभाग की 204 वर्ग मीटर जमीन शामिल है।
इस विस्तार के तहत स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वारों के साथ एस्क्लेटर भी लगाए जाएंगे, जिन पर करीब 12.70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रेलवे स्टेशन तक विस्तार परियोजना को मेट्रो के दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।
कनेक्टिविटी होगी मजबूत: GMRL की मंजूरी के बाद इसे हरियाणा सरकार और केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। यह विस्तार न केवल ओल्ड गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बड़ा इजाफा करेगा।

















