Indian Railways: छठ पर्व के लिए खुशखबरी, आज से चलेंगी 5 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा और राहत

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
Indian Railways Good news for Chhath festival 5 festival special trains will run from today passengers will get convenience and relief

Indian Railways: चार दिन बाद हठ का त्योहार शुरू होने वाला है। इस मौके पर अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन पर 20 हजार से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं। बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुली भी इनके पीछे घूम रहे हैं। रेलवे प्रबंधन ने त्योहार के चलते यात्रियों को सुविधा देने के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें चार ट्रेनें आरक्षित डिब्बों वाली हैं और एक पूरी तरह सामान्य डिब्बों वाली है।

यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बुधवार से अम्बाला कैंट पर रोजाना 80 हजार यात्रियों के आने की संभावना है। अम्बाला रेल मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने कहा कि अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्री किसी प्रकार की परेशानी न झेलें।

स्पेशल ट्रेनों का विवरण

  1. 04602 फिरोजपुर कैंट से पटना जंक्शन, 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक, हर बुधवार। अम्बाला में शाम 7:50 बजे।

  2. 04601 पटना से फिरोजपुर कैंट, 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक, हर वीरवार। अम्बाला में शाम 7:20 बजे।

  3. 04656 लुधियाना से सुपौल जंक्शन, 22 अक्टूबर। अम्बाला में दोपहर 2:10 बजे। वापसी 04655 सुपौल जंक्शन से लुधियाना, 23 अक्टूबर, अम्बाला में सुबह 4:50 बजे। (संपूर्ण सामान्य डिब्बे वाली)

  4. 04658 लुधियाना से कटिहार, 22 अक्टूबर। अम्बाला में 1:45 बजे। वापसी 04657, 24 अक्टूबर।

  5. 04660 लुधियाना से कटिहार, 23 अक्टूबर। अम्बाला में शाम 6:50 बजे। वापसी 04659, 25 अक्टूबर।

  6. 04664 लुधियाना से पटना जंक्शन, 24 अक्टूबर। अम्बाला में रात 10:50 बजे। वापसी 04663, 26 अक्टूबर।

कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

त्योहारों के कारण स्पेशल ट्रेनों को चलाने के लिए कुछ ट्रेन के कोच लिया गया है। इससे 22 से 27 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। इनमें शामिल हैं:

  1. 14614 व 14613 फिरोजपुर से साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 22 से 25 अक्टूबर।

  2. 14601 फिरोजपुर से हनुमानगढ़, 23 से 26 अक्टूबर।

  3. 14630 फिरोजपुर से चंडीगढ़, 23 से 26 अक्टूबर; चंडीगढ़ से फिरोजपुर, 24 से 27 अक्टूबर।

  4. 54642 फिरोजपुर से बठिंडा, 24 से 27 अक्टूबर।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर

Leave a Comment