Haryana News: रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया सख्त अभियान, जानें कौन से वाहन मालिकों की नहीं होगी अब खैर

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया सख्त अभियान, जानें कौन से वाहन मालिकों की नहीं होगी अब खैर

Haryana news: रेवाड़ी जिले की पुलिस ने 13 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज आवाज में डीजे या प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन बदलने के नियमों का उल्लंघण करने और बुलेट-पटाखे फोड़कर शोर मचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। कुल 44 वाहन चालकों के चालान काटे गए। शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल खुद बल्कि अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी खतरा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशे में वाहन न चलाएँ।

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। तेज आवाज में डीजे या प्रेशर हॉर्न बजाने और बुलेट-पटाखे फोड़ने पर तीन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। ऐसे शोर से आम जनता असहज और डरी हुई महसूस करती है।

लेन बदलने के नियमों का उल्लंघण करने वाले 971 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि अपने वाहनों पर काली फिल्म न लगाएँ और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

रेवाड़ी पुलिस का कहना है कि वह सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़कें सुरक्षित रहें और नागरिक अपने परिवेश में सुरक्षित महसूस करें।

इस अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी उल्लंघनकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment