Indian Railways: महेंद्रगढ़-रेवाड़ी होकर जाएगी जोधपुर स्पेशल ट्रेन, त्यौहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

On: October 18, 2025 3:17 PM
Follow Us:
Indian Railways: महेंद्रगढ़-रेवाड़ी होकर जाएगी जोधपुर स्पेशल ट्रेन, त्यौहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़-भाड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इसी कड़ी में जोधपुर – गोरखपुर – जोधपुर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन हरियाणा के महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी सहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

ट्रेन का मार्ग और समय

ट्रेन नंबर 04829 जोधपुर से हर वीरवार सवा 4 बजे रवाना होगी और क्रमशः रतनगढ़, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली होते हुए सुबह 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04830 हर शुक्रवार रात 11.25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लोहारू, सादलपुर, चुरु, रतनगढ़, सुजानगढ़ होते हुए रात 2.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यात्रियों को राहत

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अक्टूबर में यह ट्रेन 23 तारीख, नवंबर में 6, 13, 20 और 27 तथा दिसंबर में 4, 11, 18 और 25 तारीख को गोरखपुर के लिए चलेगी।

फायदे

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से UP और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को घर की यात्रा आसान होगी। त्योहारों के दौरान काम करने वाले लोग अपने परिवार से जुड़ पाएंगे और भीड़-भाड़ में राहत मिलेगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अग्रिम टिकट बुकिंग कर लें और समय पर स्टेशन पहुंचें। इससे त्योहारी सीजन में यात्रा और सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now