PM Kisan Yojana: किसान भुलकर भी न करें यह गलती, वरना नहीं मिलेगी PM किसान की किस्त

On: March 21, 2026 11:13 PM
Follow Us:
PM Kisan Yojana: Farmers should not make this mistake even by mistake, otherwise they will not get PM Kisan installment

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए काम की खबर है। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर लापरवाही 3 लाख 65 हजार किसानों पर महंगा पड़ सकता है। इन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित होना पड़ सकता है।

इसके चलते आगामी किस्त आने से पहले इन किसानों का Farmer Registry का काम कराना होगा। किसान स्वयं, जनसेवा केंद्र, राजकीय कृषि बीज भंडार के माध्यम से Farmer Registry का कार्य करा सकते हैं।

पिछले साल जुलाई में किसान यूनिक ID के नाम से फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत हुई थी। 31 दिसंबर तक विशेष शिविर लगाकर अधिकारियों ने फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत 8,24,997 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी थी, जिसमें 4,59,908 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम पूरा किया गया है। अभी भी 3,65,089 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।

इन योजनाओं का भी नहीं मिलेगा लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के अलावा फसली ऋण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, अन्य ऋण, फसल बीमा का लाभ आदि से भी वंचित रहना पड़ सकता है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now