Haryana ACB Action: हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ा

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
haryana news 2025 07 03T220053.236

Haryana ACB Action: एसीबी हिसार द्वारा आज दिनाक 3.7.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी विकास तत्कालीन रजिस्ट्री क्लर्क, तहसील भिवानी व आरोपी ओमबीर नम्बरदार वासी गाँव देवसर तहसील भिवानी कोे अभियोग की तफतीश के दौरान पर्याप्त साक्ष्य व तथ्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कल दिनांक 4.7.2025 को माननीय न्यायालय भिवानी में पेश किया जाऐगा।

मामला यह था कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि भिवानी शहर में स्थित बैपटिस्ट मिशनरी सोसायटी कॉर्पोरेशन की 20 कनाल 11 मरला भूमि को रविन्द्र मलिक तत्कालीन तहसीलदार, तहसील भिवानी व विकास तत्कालीन रजिस्ट्री क्लर्क, तहसील भिवानी ने क्रेतागण जलजीत मलिक व राजेश सरकारी के साथ मिली भगत करके व फर्जी तरीके से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने की कोशिश करने के आधार पर मुकदमा न. 364 दिनांक 7.10.2022 धारा 420,467,468,471,120-बी भा.द.स. व 7,8,13 पीसी एक्ट 1988 थाना सिविल लाईन भिवानी में दर्ज किया गया था।

उपरोक्त अभियोग में एसीबी हिसार द्वारा 8 आरोपियान सतीश जोर्ज, जलजीत मलिक, रोहित फोगाट, लियाक्त खान, सज्जन वर्मा, रविन्द्र मलिक तहसीलदार भिवानी, जगजीत उर्फ आशीष व सुमेर घणघस के खिलाफ चालान माननीय अदालत भिवानी में पहले ही दिया जा चुका है तथा अभियोग में राजेश सरकारी पुत्र श्री मुख्त्यार सिंह निवासी गाँव घामड़ जिला रोहतक की गिरफ्तारी अभी बकाया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें