Rewari News: राजकीय प्रोद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान लिसाना में आठ हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अग्निशमन का लाइव डेमो किया गया। अग्निशमन के प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स को आग लगने की स्थिति में सही प्रतिक्रिया व सुरक्षा तकनीकों की जानकारी देना रहा।

रेवाड़ी अग्निशमन विभाग में फायर ऑफिसर संजय ढिल्लों व उनकी टीम ने विभिन्न श्रेणियों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रैक्टिकल डेमो प्रस्तुत किया।
रेवाड़ी अग्निशमन विभाग में फायर ऑफिसर संजय ढिल्लों व उनकी टीम ने विभिन्न श्रेणियों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रैक्टिकल डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की आग को श्रेणियों में विभाजित करते हुए बताया कि ए श्रेणी में लकड़ी जैसी ठोस वस्तुएं, बी श्रेणी में पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील व तरल पदार्थ, सी श्रेणी में गैस आधारित आग (एलपीजी/सीएनजी) और डी श्रेणी में धातु इत्यादि हैं। Rewari News
उन्होंने बताया कि गलत तकनीक से आग बुझाने से खतरा और बढ़ भी सकता है। कैडेट्स को हर प्रकार की आग बुझाने के लिए अलग-अलग प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर का लाइव डेमो दिया गया। Rewari News
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास, सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह व जीसीआई दीपिका कंवर सहित विभिन्न संस्थानों के एनसीसी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

















