Dharuhera News: सेवानिवृत्त हुई प्राचार्या शकुंतला यादव के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
girl school

Dharuhera News : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या शकुंतला यादव की सेवानिवृत्ति के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से नगरपालिका के चेयरमैन कवर सिंह,अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान महाबीर की मौजूदगी रहीं

चेयरमैन ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते। वे जीवन पर्यंत समाज को शिक्षा रूपी दीप से रोशन करते रहते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम किए हैं। सेवानिवृति के बाद भी उनका सहयोग विद्यालय को मिलता रहे और उनके अनुभवों का लाभ बच्चों को मिलता रहे।Dharuhera News

इस मौके पर महाबीर सिंह यादव ने शिक्षक एवं शिक्षा के महत्व डालते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक के बिना राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता समारोह में विदाई गीत ने सभी को भावुक कर दिया।Dharuhera News

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अथितियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं पदाधिकारियों ने विद्यालय की साफ सफाई, बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता, उनकी अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें