Rewari News: रीतिका बनी जिले की टॉपर, ग्राम पंचायत तुर्कियावास ने किया सम्मानित

On: June 27, 2025 4:56 PM
Follow Us:
रीतिका बनी जिले की टॉपर, ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित

Rewari News : गांव तुर्कियावास की होनहार छात्रा रीतिका ने 12वीं साइंस वर्ग में जिला रेवाड़ी में टॉप कर गांव का नाम रोशन किया है। साथ ही, नीट परीक्षा में चयनित होकर मेडिकल क्षेत्र में कदम रखने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की ओर से गांव में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रीतिका को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।Rewari News

ग्राम सरपंच नरेंद्र ने कहा कि रीतिका की मेहनत और लगन से पूरे गांव को गर्व है। उसने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से भी देश के बड़े मंचों तक पहुंचा जा सकता है। रीतिका की सफलता आज गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रीतिका जैसे प्रतिभावान छात्रों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।Rewari News

इस अवसर पर नवीन, प्रकाश, भागमल, तेजराज सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने रीतिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसकी सफलता पर प्रसन्नता जताई और आने वाले समय में मेडिकल के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now