Haryana crime: नशा सप्लाई का गढ बना रेवाड़ी, एक ओर तस्कर दबोचा

On: June 15, 2025 5:44 PM
Follow Us:
Haryana crime: Rewari becomes a stronghold of drug supply, one more smuggler arrested

Haryana crime: पुलिस की ओर से खूब छापेमारी की जा रही है। इसके बावजूद जिले में नशे का कारोबार नही थम रहा है। हर दिन कहीं न कहीं कोई ने कोई आरोपी पकडा ही जाता है।

थाना कसौला पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गुर्जर माजरी निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।Haryana crime:

जांचकर्ता ने बताया की गत 14 जून को पुलिस को सूचना मिली थी की सोनू निवासी गांव गुर्जर माजरी नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह अभी गांव सुठानी अड्डा पर खोखे के पास गांजा बेचने के लिए खड़ा हुआ है।

जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू निवासी गांव गुर्जर माजरी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। Haryana crime:

जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana crime:

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now