मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेजांगला पराक्रम यात्रा जोधपुर से चलकर 21 जून को रेवाड़ी पहुंचेगी, यहां होगा स्वागत

On: June 14, 2025 4:22 PM
Follow Us:
रेजांगला पराक्रम यात्रा जोधपुर से चलकर 21 जून को रेवाड़ी पहुंचेगी, यहां होगा स्वागत

रेवाड़ी: शूरवीरों में अति शूरवीर – वीर अहीर का खिताब जीतने वाली 13 कुमाऊं बटालियन के अद्वितीय रेजांगला पराक्रम का देश भर में यशोगान करने 17 जून को जोधपुर से रेजांगला पराक्रम यात्रा शासन, प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं नागरिक भागीदारी के साथ बड़ी धूमधाम से रवाना होगी । Haryana News

रेजांगला युद्ध के महानायक मेजर शै तान सिंह भाटी परमवीर चक्र के शताब्दी जयंती वर्ष में यह यात्रा उनके पैतृक नगर जोधपुर से चल कर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के रेजांगला अमर शहीदों के परिजनों को उनके गांव नगर में सम्मानित करती हुई 23 जुलाई को लेह लद्दाख की चूशूल घाटी में स्थित अहीर धाम पर गंगाजल अर्पित करेंगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में फ्लाईओवर बनाते समय दर्दनाक हादसा, बोरवेल मशीन में फंसने से हेल्पर की मौत

सैनिकों की खान के केंद्र बिंदु रेवाड़ी में यह यात्रा 21 जून को रात्रि विश्राम करेगी । 22 जून को शहीद परिजनों को सम्मानित कर स्थानीय सिविलियन अहीर धाम रेजांगला युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दोपहर बाद गुरुग्राम के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी ।

रेजांगला पराक्रम यात्रा जोधपुर से चलकर 21 जून को रेवाड़ी पहुंचेगी, यहां होगा स्वागत
रेजांगला पराक्रम यात्रा जोधपुर से चलकर 21 जून को रेवाड़ी पहुंचेगी, यहां होगा स्वागत

शहीद सेवा दल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस यात्रा में रेजांगला युद्ध के तीन जीवित योद्धा हवलदार निहाल सिंह सेना मेडल, कप्तान रामचंद्र यादव, हवलदार गजे सिंह मेजर शैतान सिंह के सुपुत्र नरपत सिंह भाटी मुख्य रूप से फाउंडेशन के निदेशक सावन सिंह रोहिल्ला के संग निरंतर यात्रा के साथ अंत तक चलेंगे। 2 अगस्त को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली पर पूरी सैनिक परंपरा से यात्रा का समापन होगा ।

यह भी पढ़ें  Haryana New Railway Line: हरियाणा में बिछेगी 126km लंबी रेलवे लाइन, आसमान छूएंगे जमीन के रेट

अभियान से जुड़े रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेजांगला ट्रस्ट, समिति, यादव महासभा, अहीर रेजिमेंट ,महाराणा प्रताप जयंती समिति सहित नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं एवं जनप्रतिनिधि इस राष्ट्रीय पराक्रम जागरण अभियान के स्वागत में जुटे हैं ।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now