Ambani gold Collection: एशिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक अंबानी परिवार न सिर्फ अपने कारोबार, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे फैशन स्टेटमेंट के लिए भी सुर्खियों में रहता है। चाहे नीता अंबानी के पारंपरिक गहने हों या ईशा अंबानी के खूबसूरत गहनों की पसंद, सब कुछ इसकी भव्यता की मिसाल है। नीता अंबानी से लेकर बहू और बेटी ईशा तक, अंबानी परिवार के पास करोड़ों के गहने हैं। 200 करोड़ के बाजूबंद से लेकर 450 करोड़ के हार तक अंबानी परिवार के पास हैं, तो आइए जानते हैं इस परिवार के पास कितने करोड़ के गहने हैं?Ambani gold Collection
नीता अंबानी का बाजूबंद 200 करोड़ का
मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले के दौरान नीता अंबानी ने जो बाजूबंद पहना था, वह कोई आम गहना नहीं था। इसका डिजाइन मुगल काल की शाही कारीगरी को दर्शाता है। माना जाता है कि यह गहना शाहजहां के परिवार से जुड़ा है। हीरे जड़े इस बाजूबंद की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ईशा अंबानी का 167 करोड़ रुपये का नेकलेस
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी अपने ग्लैमर और क्लासी फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं। उनके पास बेहद खूबसूरत और सिंपल दिखने वाला डायमंड नेकलेस है, जिसकी कीमत करीब 167 करोड़ रुपये है।
राधिका मर्चेंट का कीमती चोकर
अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी ने उनकी शादी के मौके पर हीरे और मोतियों से बना एक शानदार चोकर गिफ्ट किया था। हालांकि इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह निश्चित रूप से करोड़ों में है।
अनंत अंबानी की 54 करोड़ रुपये की घड़ी Ambani gold Collection
अनंत अंबानी के पास पाटेक फिलिप की एक खास घड़ी है, जिसके दोनों तरफ डायल है और इसका डिजाइन काफी जटिल है। इस घड़ी की कीमत करीब 54 करोड़ रुपये है और इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में गिना जाता है।
आकाश अंबानी से मिला 13.2 करोड़ रुपए का ब्रोच
अनंत अंबानी की सगाई पर आकाश अंबानी ने उन्हें कार्टियर का एक शानदार ब्रोच गिफ्ट किया, जो 18 कैरेट सोने से बना है और हीरे और कीमती पत्थरों से जड़ा हुआ है। इसकी कीमत करीब 13.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।Ambani gold Collection

















