Toll Tax Free List: देश में इन लोगों का नहीं लगता टोल टैक्स, देखिये फ्री वालों की पूरी लिस्ट

On: June 11, 2026 9:00 PM
Follow Us:
TOLL TAX

Toll Tax Free List: हाईवे और एक्सप्रेस वे पर निकलते ही सबसे पहले गाड़ी चालकों को टोल टैक्स की चिंता सताने लगती है। एक किलोमीटर आगे टोल टैक्स प्लाजा है इसका बोर्ड देखते ही सब अपने गाड़ी में लगे फास्टैग का बैलेंस चेक करते हैं या फिर फ्री में गाड़ी निकालने का कोई जुगाड़ तलाशते हैं।Toll Tax Free List

 

 

आज हम आपको बताने वाले हैं कि टोल टैक्स प्लाजा पर फ्री कौन कौन व्यक्ति निकल सकता है। इसके लिए क्या नियम है और किनके लिए टोल टैक्स फ्री होता है।

टोल टैक्स क्या है और क्यों लिया जाता है?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाए गए टोल बूथों से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है, जो वाहन के प्रकार और तय की जाने वाली दूरी पर निर्भर करता है. इस रकम का उपयोग सड़कों के निर्माण, रखरखाव और सुधार में किया जाता है.

इन लोगों को नहीं देना होता टोल टैक्स

सरकार ने संविधानिक पदों पर बैठे और राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में लगे व्यक्तियों को टोल टैक्स से पूरी छूट दी है, जिनमें शामिल हैं:

भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
राज्य के मुख्यमंत्री
सांसद (MPs) और विधायकों के सरकारी वाहन
उच्चतम और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश

रक्षा बलों – सेना, नौसेना, वायुसेना – के वाहन
वीरता पुरस्कार विजेता जैसे परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित लोग
इन व्यक्तियों के वाहनों को टोल बूथ से निशुल्क आवाजाही की अनुमति है, लेकिन संबंधित प्रमाण-पत्र दिखाना अनिवार्य होता है.Toll Tax Free List

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now