Traffic Challan Saving: कार और बाइक पर सफर करने वालों को ट्रैफिक चालान की सबसे ज्यादा चिंता रहती है। क्योंकि गाड़ी और बाइक चलाते वक्त चालक अपनी धुन में मस्त हो जाता है और कब ट्रैफिक पुलिस वाले आगे खड़े होकर आपकी गाड़ी का चालान कर देते हैं।
ट्रैफिक चालान Traffic Chalan के इन झटकों से बचने के लिए गूगल मैप Google Map ने आसान तरीका खोज निकाला है। गूगल मैप पर एक आसान सी सेटिंग करने के बाद ट्रैफिक चालान से छुटकारा पाया जा सकता है।Traffic Challan Saving
Google Map का करें सही इस्तेमाल
अगर आप Google Maps का सही से इस्तेमाल करते हैं चालान कटने से बच सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें, तो अपने परिवार या दोस्तों का ख्याल रखने के लिए आपस में लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। आज हम आपको Google Maps से जुड़े कुछ ऐसी ही खास ट्रिक्स के बारे में बताएंगे। जिसके बाद इस ऐप को इस्तेमाल करने का आपका अंदाज ही बदल जाएगा?
गूगल मैप्स का इस्तेमाल फायदेमंद
ट्रैफिक का नियम पालन करना हर किसी के लिए जरूरी होता है और यह सड़क पर चलनेवाले हम लोगों की ही सुरक्षा के लिए होता है। ऐसे में अगर आप सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान अपना समय बचाना चाहते हैं, तो गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर आप अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं। दरअसल, गूगल मैप्स में कुछ ऐसे फीचर हैं, जो आपको ट्रैफिक जाम या ट्रैफिक चालान से बचा सकते हैं।Traffic Challan Saving
गूगल मैप्स नहीं कटेगा चालान
गूगल मैप्स ऐप में Speedometer नाम का फीचर दिया गया है। इसे ऑन करने के बाद फोन के GPS की मदद से आपको आपकी गाड़ी की स्पीड मैप्स पर ही दिखाई जाएगी। साथ ही जब आप ऐसे किसी रास्ते पर होंगे जहां स्पीड लिमिट को पार करने पर चालान कट सकता है। इस ऐप से वाहन की स्पीड को लिमिट में रखने की जानकारी मिल जाएगी। इससे आप ओवरस्पीडिंग के चालान से बच सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको Maps ऐप के सेटिंग्स में जाकर Navigation ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करने के बाद आपको स्पीडोमीटर का ऑप्शन नजर आएगा, जिसे कि आपको ऑन कर देना है।
गूगल मैप्स में टोल टैक्स का चलेगा पता
अगर आप कहीं पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इसकी मदद से रास्ते में पड़ने वाले टोल का पता लगाते के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैँ। इससे टोल पर लगने वाले टैक्स का अनुमान भी लगा सकते हैं। इतनी ही नहीं आप अपने रास्ते को नेविगेट करते वक्त बिना टोल वाला रास्ता भी चुन सकते हैं। इससे आप टोल टैक्स पर खर्च होने वाले पैसों को बचा सकते हैं।Traffic Challan Saving

















