HSSC CET 2025: हरियाणा CET की फर्जी वेबसाइट वाली लड़की समेत 5 पकड़े, ऐसे खुला राज

On: June 6, 2025 10:06 PM
Follow Us:
HSSC CET 2025 5 arrested including a girl who had created fake Haryana CET website, this is how the secret was revealed

HSSC CET 2025:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि CET 2025 की परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीक़े से कराने के लिए आयोग पूरी तरह से सक्षम एवं तैयार है किसी भी अभ्यर्थी को अगर CET से जुड़ी हुई कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण हर स्तर पर आयोग की तरफ़ से किया जाएगा।

हिम्मत सिंह ने यह बात आज कॉमन एलिजिबिलिटी परीक्षा 2025 के रजिस्ट्रेशन हेतु जारी आधिकारिक वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in की तरह दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट https://onetimeregn.examinationservices.in के माध्यम से अभ्यर्थियों से ठगी के आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद कही।

फेक वेबसाइट पर लेते थे पैसे

 

 उन्होंने बताया कि इस फर्जी वेबसाइट को हाल ही में Hostinger डोमेन पर रजिस्टर्ड किया गया था और इसके ज़रिए अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर QR कोड के माध्यम से पैसे वसूले जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही HSSC विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज करवाया।

आयोग ने बताया कि अभी तक इस फ़र्ज़ी लिंक के ज़रिए केवल 77 अभ्यर्थियों ने 22 हजार रूपये के करीब फीस जमा कराई गई थी और इससे पहले की कोई और आवेदक इनकी जालसाज़ी का शिकार हो आयोग ने तत्परता दिखाकर पंचकुला पुलिस के माध्यम से इनको पकड़ने का कार्य किया।

 

गूगल से हटवाई गई फर्जी वेबसाइट

 

इस पर पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले गूगल से इस फर्जी वेबसाइट को हटवाया, जिससे अन्य अभ्यर्थियों को ठगी से बचाया जा सका। पुलिस उपायुक्त पंचकूला सृष्टि गुप्ता स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं और लगातार जांच टीमों से अपडेट ले रही हैं।

लड़की समेत 6 लोग हिरासत में लिए गए

 

इस पूरे प्रकरण में 4 लोगों  को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से, एक को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से और एक को फतेहाबाद से हिरासत में लिया गया है। जिसमें से पुलिस ने मुख्य आरोपी जिसने फर्जी वेबसाइट लिंक बनाया था उसको भी हिरासत में ले लिया है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि CET 2025 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक़्क़त ना आए इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हर स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है उम्मीदवारों के पंजीकरण से लेकर सुव्यवस्थित परीक्षा कराना आयोग का सबसे पहला लक्ष्य हैं ।

 

इसके साथ ही आयोग की तरफ़ से पंजीकरण के समय आ रही समस्याओं का निराकरण ही फ़ोन हेल्पलाइन के ज़रिये किया जा रहा है और जल्द ही आयोग की तरफ़ से सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव संवाद के ज़रिए उम्मीदवारों को आ रही समस्याओं के निराकरण पर भी बात की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now