Rewari News: माता मंदिर में छह माह में दूसरी बार चोरी, चोरों को पकडने में पुलिस नाकाम

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:42 PM
MANDIR ME CHORI

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव डहीना स्थित चिरा माता मंदिर में चोरो ने सेंध लगा दी। चोर रात में मंदिर के दो दानपात्रों से करीब 20 हजार रुपए चुरा लिए। जब सुबह लोग मंदिर आए तो चोरी का पता चला।

मंदिर कमेटी के सदस्य अभय सिंह ने थाना खोल थाने में दी शिकायत में बताया कि छह महीने पहले भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी। उस समय भी पुलिस को शिकायत की गई थी। लेकिन आज तक वे चोर नहीं पकड जा सके है।Rewari News

दोबारा लगाई सेंघ: अभय सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो दानपात्र टूटे हुए और बाहर पड़े मिले। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्रों को बाहर निकाला और फिर उनका ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए है।Rewari News

पुलिस ने चोरी का का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बार बार हो चोरियों को मंदिर कमेटी में भारी रोष हैैRewari News

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now