Haryana: हरियाणा में बड़ा हादसा, रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत; जानें कैसे हुआ हादसा

On: March 21, 2026 11:41 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक बड़ा बड़ा हादसा हो गया। यहां गांधी नगर बंद फाटक पर रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक एक माह बाद छत्तीसगढ़ से अपने घर वापिस जा रहा था। मृतक की पहचान गांधी नगर विद्या भूषण के तौर पर हुई है।

मूलरूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। मौके पर जीआरपी ने पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में पिता हरिलाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांधीनगर में रह रहे हैं। बेटा विद्या भूषण पिछले एक माह से छत्तीसगढ़ काम पर गया हुआ था, लेकिन वीरवार देर शाम को यमुनानगर आया था।

अभी विद्या घर पर भी नहीं पहुंचा था उससे पहले ही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जबकि उधर, उसके परिवार के सदस्य घर पर न पहुंचने पर तलाश कर रहे थे। यहां तक विद्या भूषण का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।

शक्रवार सुबह किसी ने परिवार के सदस्यों को बताया विद्या भूषण के चपेट में आने से मौत होने की सूचना दी। जीआरपी एसआई बोधराज ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now