Haryana : हिसार से चंडीगढ़ की हवाई यात्रा 9 जून से शुरू, जानें कितना लगेगा किराया

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
HARYANA NEWS

Haryana : हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ विमान सेवा को सरकार ने मंजूरी दे दी है। हिसार से चंडीगढ़ की हवाई यात्रा 9 जून से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार हवाई यात्रा का किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच रहेगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 KM है।

एलायंस एयरलाइंस की ओर से शुरू होने वाली विमान सेवा के लिए 72 सीटर का विमान होगा। हिसार से जयपुर के लिए भी विमान सेवा शुरू होनी थी, मगर अभी इस पर विराम लग गया है। हिसार एयरपोर्ट से अभी अयोध्या के लिए उड़ान सेवा चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को इस विमान सेवा का उद्घाटन किया था। अब हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। पिछले साल एलायंस एयरलाइंस के साथ हरियाणा सरकार ने अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और जम्मू के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का समझौता किया था।

कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से विमान सेवा शुरू करने का लक्ष्य तय किया था। अयोध्या के बाद कंपनी ने चंडीगढ़ से विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now