Namo Bharat train: दिल्ली से राजस्थान तक दौड़ेगी ‘नमो भारत’ और मेट्रो, हरियाणा के कई जिलों को मिलेगा लाभ

On: June 19, 2026 2:23 PM
Follow Us:
METRO

Namo Bharat train:  हरियाणा के गुरुग्राम में ‘नमो भारत’ ट्रेन की रफ्तार देखने को मिलेगी। राजजधनी दिल्ली से राजस्थान के नीमराना तक यह हाई-स्पीड मेट्रो चलेगी। खास बात यह है कि इस ट्रैक पर ‘नमो भारत’ और मेट्रो, दोनों ट्रेनें एक साथ दौड़ेंगी। हरियाणा सरकार ने इस परियोजना की संशोधित DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत दिल्ली, गुरुग्राम, चावला बॉर्डर और रेवाड़ी होते हुए कुल 16 स्टेशन बनाए जाएंगे। कुल 105 किलोमीटर लंबे इस रूट की अनुमानित लागत 34,299 करोड़ रुपये है। इसमें हरियाणा सरकार की तरफ से 7342 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।Namo Bharat train

हरियाणा के इन जिलों को मिलेगा लाभ

इस परियोजना के तहत एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनें चलेंगी। यानी अलग-अलग कॉरिडोर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे निर्माण लागत कम होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। गुरुग्राम, रेवाड़ी, मानेसर, बिनोला, धारुहेड़ा और नीमराना जैसे इंडस्ट्रियल हब इससे सीधे जुड़ेंगे। इस रूट पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) की तकनीक और अनुभव का लाभ मिलेगा। एनसीआरटीसी ही दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल चला रही है और उसी मॉडल पर यह नया ट्रैक भी आधारित होगा।Namo Bharat train

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

हरियाणा सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 40 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. जिंसमें भूतल और बेसमेंट पर एनसीआरटीसी डिपो बनाएगा. जबकि इसके ऊपर हरियाणा सरकार व्यावसायिक गतिविधियां करेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. राजस्थान सरकार से भी 70 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहण के लिए संपर्क किया गया है ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

दिल्ली से राजस्थान तक बनने वाला नमो भारत (RRTS) और मेट्रो नेटवर्क हरियाणा के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा। 

  • रूट और स्टेशन: यह रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर गुरुग्राम, मानेसर, बावल और रेवाड़ी होते हुए राजस्थान के अलवर तक जाएगा। इस 164 किलोमीटर लंबे रूट में कुल 22 स्टेशन होंगे। 
  • यात्रा का समय: ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके जरिए दिल्ली से अलवर का सफर केवल 1 घंटे 44 मिनट में पूरा हो जाएगा। 

 

 

  • हरियाणा के जिलों को फायदा: हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर (आईएमटी मानेसर) और अलवर के बीच के औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। 
  • मेट्रो का विस्तार: नमो भारत के साथ-साथ मेट्रो नेटवर्क का भी विस्तार किया जा रहा है, जिससे मानेसर और पलवल जैसे शहरों में स्थानीय स्तर पर आवागमन आसान होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें