Haryana CET 2025: HSSC ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, CET 2025 में मान्य होंगे सभी डोमिसाइल

प्रकाशित: 19 जून 2026, 8:22 PM
HARYANA CET 1

Haryana CET 2025 : हरियाणा CET 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को HSSC ने बड़ी राहत दी है। आवेदन के दौरान काफी उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए अपने डोमिसाइल सर्टिफिकेट को लेकर परेशान हैं। HSSC ने डोमिसाइल सर्टिफिकेट को लेकर अभ्यर्थियों की बड़ी टेंशन दूर की है। बता दें कि अब CET 2025 फॉर्म भरने के लिए अब किसी भी तारीख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट लगाया जा सकता है। जो कि पूरी तरह मान्य होगा। HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने DSC और OSC सर्टिफिकेट पर भी अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है इन सर्टिफिकेट के लिए भी किसी भी प्रकार की दिनांक की बाध्यता नहीं है। हरियाणा सीईटी 2025 के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 12 जून 2025 है।Haryana CET 2025

इन उम्मीदवारों के रद्द हो सकते हैं आवेदन
जिन अभ्यर्थियों ने साल 2022 में हरियाणा सीईटी का फॉर्म भरा था, अब 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, उनके फॉर्म निरस्त हो सकते हैं। आयोग ने हाल ही में एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने उसी रजिस्ट्रेशन डिटेल से सीईटी 2025 का फॉर्म भरना होगा. वरना फॉर्म रद्द हो जाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर
इससे पहले आयोग अध्यक्ष ने रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था. साथ ही अभ्यर्थियों से कहा था कि अगर उन्हें सीईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई समस्या आती है तो वे कमेंट, गूगल फॉर्म, सीईटी हेल्पलाइन नंबर 9063493990 के माध्यम से आयोग को बता सकते हैं।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now