मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Energy Department: हरियाणा में बनेंगे नए सब-स्टेशन, बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

On: June 2, 2025 4:04 PM
Follow Us:
haryana news

 Haryana Energy Department: हरियाणा सरकार ने बिजली और परिवहन विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खरीद और योजनाओं को हरी झंडी दी है. शुक्रवार को बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हाई पावर पर्चेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई. जिसमें आगामी विकास कार्यों और जरूरी संसाधनों की खरीद पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में शामिल हुए कई वरिष्ठ अधिकारी
इस अहम बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर राज्य में बिजली और परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए.

राज्य में स्थापित होंगे नए सब-स्टेशन
बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने घोषणा की कि हरियाणा में जल्द ही नए बिजली सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. साथ ही पुराने और जर्जर हो चुके बिजली के खंभों को बदला जाएगा. जिससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों बेहतर हो सके.Haryana Energy Department

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में MDU के असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त, छात्रा ने लगाए थे ये आरोप

सब-स्टेशन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र अनिवार्य
अनिल विज ने निर्देश दिए कि भविष्य में स्थापित किए जाने वाले सभी बिजली सब-स्टेशनों के लिए स्थान चयन से पूर्व संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) अवश्य लिया जाए. ताकि बाद में किसी प्रकार की रुकावट या विवाद न हो.

2047 के विकसित भारत संकल्प को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार
बिजली मंत्री ने बताया कि ये सभी प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध बिजली आपूर्ति देना सरकार की प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें  Haryana में पेंशन को लेकर गोलमाल, इन विभागों पर होगी कार्रवाई: HC

मौसम को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे अधिकारी
अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम के अनुसार बिजली ढांचे की योजना और कार्यवाही की जाए. इसके लिए बिजली विभाग को मौसम विभाग से तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है. जिससे आंधी, बारिश या अन्य आपात परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति बाधित न हो.

 

मरम्मत कार्यों के लिए खरीदे जाएंगे 17 ड्यूल कैबिन ट्रक
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिजली आपूर्ति और मरम्मत कार्यों के लिए सात सीटों वाले 17 ड्यूल कैबिन ट्रकों की खरीद की जाएगी. इससे विभाग की फील्ड पर काम करने वाली टीमों को बेहतर सुविधा मिलेगी और काम में तेजी आएगी.

यह भी पढ़ें  Metro Project: दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम की होगी सीधी कनेक्टिविटी, केंद्र सरकार से मेटो लाईन को लेकर मिली हरी झंडी

परिवहन विभाग के लिए टायर मरम्मत सामग्री की सप्लाई को मिली मंजूरी
बैठक में परिवहन विभाग के वाहनों की मरम्मत के लिए जरूरी सामग्रियों जैसे प्रीक्योर्ड थ्रेड रबर, बॉन्डिंग गम और वैलकनाइजिंग सॉल्यूशन की खरीद भी मंजूर की गई. निश्चित दाम तय करते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य सौंपा गया.

हरियाणा सरकार का अहम कदम
इन निर्णयों से साफ है कि हरियाणा सरकार बिजली और परिवहन विभाग को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है. इससे राज्य के नागरिकों को बेहतर सेवाएं, कम समय में समाधान और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार व्यवस्था मिल सकेगी.

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now