Haryana News: धारूहेड़ा के सेक्टर 6 से रात को चोर एक कार चोरी कर ले गए. थाना सेक्टर 6 पुलिस को दी शिकायत मे कुलदीप ने बताया कि वह सेक्टर 6 में रह रहा है तथा उसने अपनी कार को घर के पास खड़ी किया हुआ था जब वह सुबह उठा तो वहां से कार गायब मिली.
कुलदीप ने बताया कि वही सड़क पर कुछ कांच के टुकड़े भी पडे मिले हैं आशंका है कि चोरों ने कार का शीशा तोड़ के कार को चालू करके ले गए हैं. पुलिस में चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है.Haryana News

















