New 20 rupee Notes: जल्द जारी होगा 20 रुपये का नया नोट, RBI ने लिया बड़ा फैसला

On: May 30, 2025 12:57 PM
Follow Us:
New 20 rupee Notes: New 20 rupee note will be issued soon, RBI took a big decision

New 20 rupee Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लिया है, जल्द ही देश में 20 रुपये का नया नोट जारी होने वाला है।

आइए जानते है अगर आपके पास पुराना नोट है तो इसका आपको क्या करना है और क्या अब वो नोट बंद हो जाएंगे? क्या अब सिर्फ नया नोट ही मान्य होंगे? आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी क्या है… New 20 rupee Notes

इस सिग्नेचर के नोट होंगे जारी

मिली जानकारी के अनुसार, RBI ने कहा है कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नए) सीरीज के तहत 20 रुपए के नए नोट जारी करेगा। इन नोटों में केवल एक बदलाव होगा और वो है नए गवर्नर संजय मल्होत्रा का सिग्नेचर।

जानकारी के मुताबिक, RBI ने साफ किया है कि इन नए नोटों का डिजाइन, कलर, साइज और सभी सिक्योरिटी फीचर पहले जैसे ही रहेंगे। मतलब सिर्फ सिग्नेचर बदलेगा, बाकी सब वैसा ही रहेगा जैसा अभी के ₹20 नोट में होता है। New 20 rupee Notes

क्या पुराने नोट नहीं चलेंगे?

मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले के बाद यह साफ कर दिया गया है कि जितने भी ₹20 के नोट अभी चलन में हैं, चाहे उन पर किसी भी गवर्नर का सिग्नेचर हो, वे सभी नोट पहले की तरह ही चलेंगे। यानी पुराने नोटों की वैलिडिटी पर कोई असर नहीं होगा।

कई लोग सोचते हैं कि अगर नोट पर नया सिग्नेचर आ गया है, तो पुराने नोट बंद हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता। New 20 rupee Notes

जानकारी के मुताबिक, RBI और भारत सरकार के अनुसार, जब तक कोई नोट औपचारिक रूप से सर्कुलेशन से बाहर नहीं किया जाता, वह पूरी तरह से वैध यानी लीगल टेंडर बना रहता है। इसका मतलब है कि आप पुराने ₹20 के नोट से भी सामान खरीद सकते हैं, लोन चुका सकते हैं या किसी भी पेमेंट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिजाइन और फीचर्स

मिली जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी (नए) सीरीज़ के तहत आने वाले 20 रुपये के नोट का रंग ग्रीनिश येलो यानी पीले-हरे जैसा होता है।

जानकारी के मुताबिक, इन नोटों का साइज 63 mm x 129 mm है। नोट के पीछे की तरफ एलोरा की गुफाओं की तस्वीर छपी होती है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है। इस पर बने जियोमेट्रिक डिजाइन नोट के रंग के साथ मेल खाते हैं और इसे पहचानना आसान बनाते हैं।

कब से लागू होगा नया नोट?

मिली जानकारी के अनुसार, संजय मल्होत्रा ने 11 दिसंबर 2024 से RBI के गवर्नर का पद संभाला है। New 20 rupee Notes

जानकारी के मुताबिक, इसी के तहत अब उनके सिग्नेचर वाले नए 20 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे। RBI ने कहा है कि यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now