back to top
Home Haryana News Success Story: किसी मॉडल से कम नहीं है ये लेडी अफसर, छठे...

Success Story: किसी मॉडल से कम नहीं है ये लेडी अफसर, छठे प्रयास में UPSC क्रैक कर बनी IAS

0
2
IAS Success Story

Success Story: IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा में शामिल होते है, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है।

इसके बाद कुछ दोबारा प्रयास करते है और कुछ हार मान लेते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लेडी अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें UPSC के लिए आखिरी तक अपनी मेहनत जारी रखी और फिर IAS बनकर अपना मुकाम हासिल किया।

कौन है IAS प्रियंका गोयल ?

ये कहानी है IAS प्रियंका गोयल की, जिन्होनें UPSC में पांच बार फेल होने के बावजूद भी हार नहीं मानी। प्रियंका ने UPSC CSE 2022 में 369वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर अपने सपनों को साकार किया। लेकिन प्रियंका के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

 दिल्ली की रहने वाली है प्रियंका Success Story

प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली है। उन्होनें पीतमपुरा के महाराजा अग्रेसन मॉडल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाराज कॉलेज से BCom किया। इसी बीच उन्होनें यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बनाया।Success Story

इसके लिए उन्होनें साल 2016 में तैयारी भी शुरू कर दी और एग्जाम दिया। लेकिन अपने पहले प्रयास में वह प्रिलिमिनरी एग्जाम भी पास नहीं कर पाई थी।

पांच बार हुई फेल

मगर उन्होनें हार नहीं मानी दूसरी बार प्रयास किया मगर यहां भी असफलता ही हाथ लगी। वह इस परीक्षा में लगातार पांच बार फेल हुई। लेकिन इसके बाद उन्होनें एक आखिरी कोशिश की और इस आखिरी प्रयास में प्रियंका की मेहनत रंग लाई।

सोशल मीडिया पर प्रियंका के है लाखों फॉलोवर्स

छठे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर प्रियंका 2022 में IAS बन गई। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका काफी पॉपुलर है। खूबसूरती में ये लेडी अफसर बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती है। उन्हें इंस्टग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते है।